हेल्लो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम जानेगे की SBI ATM Fraud रोकने के क्या कदम उठाया है तो चलिए शुरू करते है।
SBI का बड़ा कदम:-
देश के सबसे बड़े सरकारी Bank ने धोखाधड़ी रोकने के लिए नया कदम उठाया है। SBI ने Debit या ATM Card के जरिए ATM से पैसे निकालने के लिए एक नया फीचर जोड़ा है।
आइए जानते हैं इस नए फीचर के बारे में। बिना OTP नहीं निकाल पाएंगे ₹10,000 से ज्यादा अगर आपको SBI के ATM से 10,000 या उससे ज्यादा की रकम निकालनी है तो उसके लिए सिर्फ PIN डालना काफी नहीं होगा। आपको Bank में रजिस्टर्ड कराए गए मोबाइल नंबर पर आए One Time Password को भी ATM में Enter करना होगा।
कब से लागु की जाएगी:-
यह व्यवस्था 18 सितंबर यानी कि शुक्रवार से देशभर में लागू होने जा रही है। Bank ने अपनी सभी Customer से Mobile number Update करवाने के लिए भी कहा है। तो अगर आपने SBI में अपना Mobile Number Update नहीं करवाया है तो फौरन करा ले आखिर Bank ऐसा क्यों कर रहा है? SBI के अनुसार उसने अपने ATM की सेफ्टी को और मजबूत करने और Customer को फ्रॉड से बचाने के लिए यह कदम उठाया है।
SBI ने 1 जनवरी 2020 से इंतजाम किया था कि अगर कोई SBI ATM के जरिए रात 8:00 बजे से सुबह 8:00 बजे के बीच ₹10,000 और उससे ऊपर की रकम निकालता है तो उसे OTP देना होगा। अब देश के सभी SBI ATM में OTP आधारित ATM निकासी की व्यवस्था पूरे दिन और रात के लिए लागू हो गई है।
Advertisement
SBI Bank में कितने फ्रॉड होते है:-
लगातार बढ़ रहे हैं। बैंकिंग फ्रॉड के मामले RBI की रिपोर्ट बताती है कि डिजिटल लेनदेन के चलते साल 2018 – 19 में लगभग 71,000 करोड़ रुपये की बैंकिंग फ्रॉड हुए। इस अवधि में बैंक फ्रॉड के 6800 से अधिक मामले सामने आए। साल 2017 18 में ऐसी 5916 शिकायतें मिली थीं। इनमें लगभग 41,000 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी हुई थी।
पिछले 11 वित्तीय वर्ष में बैंक फ्रॉड के कुल 53,334 मामले सामने आ चूके हैं। जिनके जरिए लगभग 2,00,000 करोड़ रुपये का चूना लगाया गया है। धोखेबाजों से ग्राहकों को मिलेंगे निजात
24/7 OTP आधारित कैश निकासी सुविधा की शुरुआत करके SBI ने ATM ट्रांजैक्शन में सिक्युरिटी लेवल बढ़ा है। इससे SBI Debit Card धारक धोखेबाजों, अनाधिकृत निकासी कार्ड, स्किमिंग, कार्ड क्लोनिंग और इसी तरह के अन्य जोखिमों से बच पाएंगे।
दूसरे Bank के ATM के लिए नहीं है ये फीचर। SBI ने कहा है कि यह सुविधा केवल State Bank Of India ATM पर ही आपको मिलेंगी। हालांकि अगर कोई SBI Customer किसी अन्य Bank के ATM से 10,000 या उससे ज्यादा कैश निकालेगा तो उन्हें OTP नहीं भेजा जाएगा।
ऐसा इसलिए क्योंकि इस फीचर को नैशनल फाइनैंशल स्विच यानी की एन एस में डेवलप नहीं किया गया है। ये SBI का अपना अलग फीचर है। इंफ्रा कंपनी है जो देशभर के एटीएम के लिए सॉफ्टवेयर और नेटवर्किंग का काम करती है।
यह कैसे काम करेगा:-
SBI के ATM से कैश निकालने के लिए ग्राहकों को अपना Card ATM में डालकर Pin Number डालना होगा। उसके बाद Amount भरने का ऑप्शन आएगा। अगर डाला गया अमाउंट 10,000 या उससे ज्यादा है तो Bank में Register Mobile number पर OTP आएगा। OTP को ATM Screen पर वैसे ही डालना होगा जैसे Pin Code डालना होता है।
उसके बाद अगर खाते में पैसे होंगे तो निकल आएँगे। अब तो SBI में Number Register करा ही ले। अगर आप SBI Debit Card यूजर हैं और आपका Mobile number Bank में Register नहीं है या पुराना Number फीड में है तो नजदीकी SBI ATM में जाकर भी आप इसको Update कर सकते हैं।
दोस्तों आज का यह आर्टिकल कैसा लगा? और आपका कोई प्रशन या सुझाव हो तो आप हमें कमेंट करके जरुर बतना धन्यवाद।