RD Account के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा ये सेविंग करने का सबसे बढ़िया और सबसे आसान तरीका होता है आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊँगा कि RD Account क्या होता है? कैसे Open कराया जाता है और इसका क्या फायदा होता है। तो चलिए शुरू करते हैं।
क्या है RD :-
RD का मतलब होता है रिकरिंग डिपॉजिट (Recurring Deposit) यानी आवर्ती जमा। एक ऐसा अकाउन्ट जिसमें आप एक फिक्स टाइम के लिए हर महीने एक फिक्स अमाउंट जमा करते हैं। जब भी कोई व्यक्ति किसी फाइनैंशल इंस्टिट्यूशन, पोस्ट ऑफिस या बैंक में एक फिक्स टाइम के लिए अकाउन्ट ओपन करता है
और हर महीने उसमें एक फिक्स अमाउंट पे करता है तो उसे आरडी RD यानी रेकरिंग डिपॉज़िट( Recurring Deposit ) कहा जाता है। रिकरिंग डिपॉजिट में सेविंग अकाउन्ट के मुकाबले ज्यादा इंटरेस्ट दिया जाता है। सेविंग अकाउन्ट में जहाँ 4-6 % तक इंट्रेस्ट दिया जाता है तो वहीं आरडी अकाउंट में 6-9% तक का इंटरेस्ट दिया जाता है।
जो लोग जॉब करते हैं उनके लिए आरडी अकाउंट, सेविंग ने का एक बहुत ही बढ़िया और आसान तरीका है क्योंकि एक बार आरडी अकाउंट खोलने के बाद इसमें कुछ और करने का झंझट नहीं रहता है।
हर महीने आपके सेविंग अकाउन्ट से पैसे कट होती रहती हैं और आपके RD अकाउंट में क्रेडिट होती रहती है। आरडी अकाउंट आप मिनिमम 6 महीने से लेकर अधिकतम 1 साल के लिए ओपन कर सकते हैं। इसमें आप मिनिमम ₹100 जमा कर सकते हैं, आरडी अकाउंट खोलने का फायदा ये होता है
Advertisement
इसमें आप कुछ सालों तक थोड़ा थोड़ा अमाउंट जमा करते हैं और जब आपकी आई डी मेज्योर हो जाती है तो आपको एक बड़ा अमाउंट मिलता है। कुछ इंटरेस्ट के साथ जैसे की अगर आप 3 साल तक हर महीने ₹5000 जमा करते हैं तो 3 साल बाद आप तो ₹2,03,000 मिलते हैं, जिसमें से ₹1,80,000 आपका डिपॉजिट होता है, जबकि ₹23,000 इंटरेस्ट होता है।
आरडी अकाउंट से आप कुछ बड़े खर्चे आसानी से पूरे कर सकते हैं जैसे कि कार लेना, घर लेना। यह बच्चों की पढ़ाई लिखाई या उनकी शादी वगैरह।
RD कैसे केलकुलेट करे:-
चलिए हम बात करते हैं कि आर डी अमाउंट को कैसे कैलकुलेट करे RD मैच्योर होने पर आपको कितना पैसा मिलेगा। इसके लिए हमें कैलकुलेटर की हेल्प लेंगे App को डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर सर्च करे FD Deposit Calculator है। कैसे कैलकुलेट करते है जानने के लिए यह विडियो देखे।
RD Account कैसे Open करे:-
आरडी अकाउंट आप किसी भी फाइनैंशल इंस्टिट्यूशन, पोस्ट ऑफिस या बैंक में ओपन कर सकते हैं। या आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं। ऑफलाइन करने के लिए आपको बैंक जाना होगा। वहाँ पर आपको एक फॉर्म मिलेगा। आपको वो फॉर्म फील करके सबमिट करना होता है और आपका आरडी अकाउंट ओपन कर दिया जाता है।
जबकि नेट बैंकिंग का यूज़ करके आप ऑनलाइन भी आरडी अकाउंट ओपन कर सकते हैं। कैसे करना है? कैसे करना है इसके बारे में जानने के लिए आपको उपर दिए गए विडियो को देखना है।
RD अकाउन्ट, आप किसी के भी नाम से ओपन कर सकते हैं। बच्चों के नाम से, अपने नाम से या पैरेंट के नाम से जब आप एक बार RD अकाउन्ट ओपन कर लेते हैं तो आपको हर महीने उसमें पैसा जमा करना होता है जो कि आपके सेविंग अकाउन्ट से कट होता रहता है।
लेकिन अगर आप लगातार चार महीने तक आरडी अकाउंट में पैसा जमा नहीं करते हैं तो आपका आरडी अकाउंट बंद कर दिया जाता है। पांचवें महीने में कुछ अडवांस पैसे जमा करके आप उसे दोबारा से ओपन करा सकते है। अगर RD Account में पैसे लेट जमा करते हैं तो उसमें आप से कुछ पेनल्टी चार्ज की जाती है जो कि 1% तक होती है।
RD Account & FD Account में कोन सा अच्छा है
FD Account में आप एक बार में ही एक बड़ा अमाउंट एक फिक्स टाइम के लिए जमा कर देते हैं जबकि आरडी अकाउंट में आप थोड़ा, थोड़ा पैसा हर महीने जमा करते हैं।
इन्ट्रेस्ट आपको आरडी और एफडी दोनों में एक जेसा ही मिलता है। 7% से लेकर 9% तक। दोनों ही डिपॉजिट को आप बीच में कभी भी ब्रेक कर सकते हैं जिसमें आप से बैंक एक पेनल्टी वसूल करता है और हाँ इंटरेस्ट आपको नहीं देता है।
इन दोनों अकाउन्ट में से आरडी अकाउंट ज्यादा बेटर है। क्योंकि इसमें आप थोड़ा थोड़ा अमाउंट जमा करते हैं और आपको उसका ज्यादा पता भी नहीं चलता।
मान लीजिए आपकी सैलरी ₹30,000 महीना है और हर महीने ₹5000 आपके अकाउन्ट में क्रेडिट हो जाते हैं तो इससे आपको ज्यादा पता भी नहीं चलेगा और आरडी अकाउंट मैच्योर होने पर आपको एक बड़ा अमाउंट मिल जाएगा।
जबकि एफडी अकाउंट में पैसे जमा करने के लिए शुरू में ही आपको एक बड़ा अमाउंट जमा करना होता है जो कि ज्यादातर लोगों के लिए पॉसिबल नहीं हो पाता है।
तो अगर आपके पास हर महीने कुछ पैसा आता है तो मैं आपको आपकी अकाउन्ट रिकमेंड करूँगा की आपको ये जरूर ओपन करवा लेना चाहिए क्योंकि आपके बुरे टाइम में आपके काफी काम आता है।

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने जाना आरडी अकाउंट क्या होता है? कैसे खुलवाया जाता है और इसके फायदे क्या होते हैं। अगर आपको आर्टिकल पसंद आया है तो अपने फ्रेंड के साथ शेयर करिए और आपके मन में कोई प्रशन है तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।