Credit Card लेना चाहियें या नही जाने

हेल्लो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम जानेगे की Credit Card लेना चाहिए ? या नही फायदे और नुकसान दोनों के बारे में जानेगे।

Credit Card

Credit Card को लेकर के आज भी काफी सारे लोगों के मन में कन्फ्यूजन रहता है। Credit Card लेना चाहिए या नहीं? आज के इस आर्टिकल  में मैं आपके कन्फ्यूजन को दूर करने वाला हूँ आज के अर्तिकल में मैं आपको Credit Card  के फायदे और नुकसान बताऊँगा जिससे आपके लिए ये डिसाइड करना इजी हो जाएगा कि Credit Card  लेना है या नहीं। तो चलिए शुरू करते हैं।

जाने Credit Card के फायदे:-

सबसे पहले हम बात करते हैं कि क्रेडिट कार्ड के फायदे क्या हैं? Credit Card का सबसे बड़ा फायदा ये है की अगर आपको अचानक से पैसों की जरूरत पड़ जाए तो आपको अपने फ्रेंड फैमिली के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं है। आप अपने क्रेडिट कार्ड से पैसे खर्च कर सकते हैं।

Credit Card  का दूसरा बड़ा फायदा ये है की आपको इसमें काफी और ऑफर्स मिलते है। जैसे की मैने एक होटल रूम बुक किया उसकी कॉस्ट थी ₹3600 उस पर एक ऑफर मिल रहा था कि अगर आप क्रेडिट कार्ड से Payment करेंगे तो आपको ₹800 की छूट मिले गी। जब मैने अपने Credit Card से वहाँ पर पेमेंट किया तो मुझे ₹800 की छूट मिली।

इसी तरह से Credit Card  से जब भी आप ट्रांसक्शन करते हैं तो आपको कुछ रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं जिन्हें आप रिडीम कर के पैसो में बदल सकते हैं।

Advertisement

क्रेडिट कार्ड का तीसरा बड़ा फायदा ये है की अगर आपको Online Shopping करते हैं तो आप उसके अमाउंट को EMI में कन्वर्ट कर सकते हैं। अपने Credit Card के द्वारा उसका जो पेमेंट है वो आप EMI के द्वारा पे कर सकते हैं

उदाहरण के लिए अगर आपको ₹16,000 का मोबाइल फ़ोन परचेस करते हैं और आपके पास ₹16,000 नहीं है, तो आप अपना Credit Card  वहाँ लगा करके उस अमाउंट को EMI में कन्वर्ट कर सकते हैं जिसे आप 6 महीने , 9 महीने  या 16 महीने या  जितना आप चाहें उतने टाइम में आप EMI के द्वारा उसको इजीली पे कर सकते हैं।

क्रेडिट कार्ड का एक बड़ा फायदा यह है कि इससे आपका सिबिल स्कोर काफी अच्छा हो जाता है। अगर आप Credit Card  लेते हैं और आप उसे खर्च करते हैं, खर्च करने के बाद अगर आप टाइम पर उसका बिल पे करते रहते हैं तो इससे आपका सिबिल स्कोर काफी अच्छा बना रहता है, जिससे आप फ्यूचर में कभी भी लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं और आपको इजीली लोन मिल सकता है।

Credit Card के नुकसान:-

Credit Card का सबसे पहले नुकसान तो ये होता है इसमें आप से चार्ज लिया जाता है जो कि प्रति वर्ष  ₹500 से लेकर ₹3000 तक हो सकता है, लेकिन इसका सॉल्यूशन यह है कि आपको हमेशा ₹500 प्रति वर्ष चार्ज वाला ही क्रेडिट कार्ड लेना चाहिए। उसमें भी आपको काफी अच्छे अच्छे Credit Card मिल जाते हैं।

Credit Card का एक नुकसान यह है कि अगर आप क्रेडिट कार्ड का Payment नहीं करते हैं और उसकी ड्यू डेट निकल जाती है तो आप से काफी हाँ इन्ट्रेस्ट चार्ज किया जाता है। एक बार मुझे अपनेCredit Card Payment करना याद नहीं रहा तो अगले ही दिन जब मैने उसका पेमेंट किया तो मुझसे ₹400 एक्स्ट्रा चार्ज किए गए थे।

Credit Card Kya hai

 क्रेडिट कार्ड का तीसरा स्थान यह है कि इससे आपका सिबिल स्कोर ख़राब हो सकता है, यानी अगर आपने पहले से एक अच्छा सिबिल स्कोर बनाया है और आप क्रेडिट कार्ड ले लेते हैं तो क्रेडिट कार्ड ले कर के अगर टाइम पर आप उसका पेमेंट नहीं करते हैं

तो इससे आपका सिबिल स्कोर ख़राब हो सकता है, लेकिन इसका सॉल्यूशन ये है की आपको हमेशा टाइम पर ही पेमेंट करना चाहिए इससे आपका सिबिल स्कोर अच्छा बना रहता है।

क्रेडिट कार्ड का एक नुकसान यह है कि अगर आप क्रेडिट कार्ड के स्टेटमेंट पर ध्यान नहीं रखते हैं तो आपको अलग अलग तरह के चार्जेज पे करने पड़ सकते हैं जैसे कि एक बार मैने अपने स्टेटमेंट में देखा था की ₹4000 पे किये गए थे। वन असिस्ट नाम की एक सर्विस के लिए जिसके लिए मैने अप्लाई नहीं किया था।

जैसे ही स्टेटमेंट में मैने ये चार्ज देखा तो मैने फौरन ही क्रेडिट कार्ड प्रोवाइडर को इसके रिगार्डिंग मेल किया और उन्होंने इस सर्विस को डिसेबल कर के ₹1400 मुझे रिफंड किए। इसका सॉल्यूशन यह है कि जब भी आपके क्रेडिट कार्ड के स्टेटमेंट आता है तो आपको स्टेटमेंट को चेक करना चाहिए और अगर आप उसमें कोई एक्स्ट्रा चार्ज देखते हैं, तो उसकी कम्प्लेन आपको क्रेडिट कार्ड प्रोवाइडर को करनी चाहिए।

तो कुल मिला करके अगर देखा जाए तो क्रेडिट कार्ड के फायदे ज्यादा है और नुकसान कम है और अगर आप क्रेडिट कार्ड को स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करते हैं तो इसके नुकसानों से बचा जा सकता है। तो अगर आपकी सैलरी ₹20,000 से ज्यादा है, तो आप क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

क्रेडिट कार्ड के तरीके से मिलता है। एजेंट के द्वारा भी मिलता है। बैंक के द्वारा भी मिलता है। लेकिन मैं आपको रिक्वेस्ट करूँगा की आपको हमेशा अपने बैंक से ही क्रेडिट कार्ड लेना चाहिए। वो आपकी नेट बैंकिंग से भी कनेक्ट हो जाता है और उसमें चार्जेस भी ज्यादा नहीं लगते हैं।

जबकि अगर आप किसी एजेंट के थ्रू Credit Card लेते हैं तो आपके बैंक अकाउन्ट के साथ लिंक नहीं होता है और उसमें अलग अलग तरह के ज्यादा चार्जेस आपको देने पड़ते हैं। दोस्तों अब तो आप समझ गए होंगे कि आपको क्रेडिट कार्ड लेना है या नहीं लेना है। अगर आपको यह अर्तिक्ल  पसंद आया है तो नीचे कमेंट करके जरुर बताना धन्यवाद ।

Leave a Comment